Dino T-Rex RTX Dinosaur Game का एक रूपांतरण है, जिसे T-Rex Game या Dino Runner के नाम से भी जाना जाता है, और जिसे सभी Google Chrome उपयोगकर्ताओं ने कई बार खेला होगा जब वे ऊब गए हों और इंटरनेट कनेक्शन नहीं हो। तो, मूल गेम की तरह ही, खिलाड़ी इस अजीब दौड़ते डाइनोसॉर को नियंत्रित करते हैं और विभिन्न कैक्टस पर कूदते हैं और जब तक जिन्दा रह सकते हैं, रहते हैं।
Dino T-Rex RTX और मूल गेम के बीच एक अंतर यह है कि इस खेल का डिज़ाइन थोड़ा अधिक त्रि-आयामी है, हालांकि यह वैशिष्टय क्षैतिज स्क्रॉलिंग बरकरार रखता है। अन्य सभी पहलुओं में, खेल बिल्कुल Google Chrome जैसा ही है। आप रेगिस्तान में एक अंतहीन पथ की शुरुआत में खेल शुरू करते हैं। दौड़ते रहने के लिए, आपको स्क्रीन पर दिखाई देने वाले कैक्टस के ऊपर से कूदना होगा जो आपका रास्ता रोक रहा है। बस स्क्रीन पर टैप करें, और डाइनोसॉर कूदेगा। आपके कूदने का समय बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यदि आप एक मिलीसेकंड भी जल्दी हैं, तो डाइनोसॉर कैक्टस से टकरा जाएगा। कभी-कभी, पक्षी भी प्रकट होंगे जिन से भी आपको बचना है।
Dino T-Rex RTX इस आर्केड खेल का एक अच्छा मोबाइल फोन अनुकूलन है जिसने कई नीरस क्षणों को जीवंत कर दिया है। गेमप्ले को सरल रखते हुए, Dino T-Rex RTX कुछ हलका मनोरंजन के लिए हमेशा एक अच्छा विकल्प है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 5.1 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Dino T-Rex RTX के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी